Breaking News

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कासगंज में कांग्रेस ने मनाया ‘विजय दिवस’, प्रभु पार्क से गांधी मूर्ति तक निकाला पैदल मार्च।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कासगंज में कांग्रेस ने मनाया ‘विजय दिवस’, प्रभु पार्क से गांधी मूर्ति तक निकाला पैदल मार्च।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने इसे “विजय दिवस” के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभु पार्क से लेकर गांधी मूर्ति तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राहुल गांधी के समर्थन में बुलंद नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों और देश के छात्रों के हितों की आवाज पूरी मजबूती से उठाती रही है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए गए देशव्यापी आंदोलन और विपक्ष के भारी दबाव के परिणामस्वरूप ही शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसे उन्होंने देश के छात्रों और कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी वैचारिक जीत करार दिया।

कानून-व्यवस्था और सुरक्षा सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल पूरे मार्च के दौरान मुस्तैद रहकर जुलूस के साथ चलता रहा। यह पैदल मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होता हुआ गांधी मूर्ति पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता, छात्रों के मौलिक अधिकारों की रक्षा तथा जवाबदेही तय कराने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।

इस आयोजन में मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, सत्य प्रकाश गुप्ता, इमरान अली, दीपक धनगर, मौहम्मद मियां, नूर मोहम्मद नूरी, गुलफाम सिंह, हजारीलाल, राजकपूर, अलीहसन, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, मीनाक्षी गौड़, ऊषा पाल, सुरभि, सोनी काश्यप, साजिल मियां, झम्मन सिंह, आत्माराम, रूमसिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, महेंद्र सिंह, अभिषेक दुबे, सुशील शर्मा, चंचल, दीपू पाण्डेय, धर्मवीर और चमन ट्रेलर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …