Breaking News

कासगंज में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तहसील रोड पर अवैध रूप से खड़े 33 वाहनों के चालान, 16,500 रुपये का जुर्माना।

कासगंज में यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तहसील रोड पर अवैध रूप से खड़े 33 वाहनों के चालान, 16,500 रुपये का जुर्माना।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: पुलिस अधीक्षक श्री ओ०पी० सिंह के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तहसीलदार सदर श्री बलवन्त कुमार उपाध्याय और प्रभारी यातायात श्री लक्ष्मण सिंह ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज श्री जगदीश चंद्र के साथ संयुक्त रूप से तहसील सदर के बाहर रोड पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर रोड पर अवैध रूप से खड़ी 33 मोटरसाइकिलों के चालान किए गए और कुल 16,500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क अधिरोपित किया गया। इसके साथ ही सड़क किनारे ठेला-ढकेल लगाने वालों को वहां से हटवाया गया।

अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित आम नागरिकों से अनुरोध किया कि वे अपनी मोटरसाइकिलें सड़क पर न खड़ी करें, क्योंकि तहसील सदर के अंदर ही पार्किंग की उचित व्यवस्था है, अतः वाहन पार्किंग में ही खड़े किए जाएं। इसके अलावा ठेला-ढकेल चालकों को भी कड़ी हिदायत दी गई कि वे भविष्य में सड़क पर ठेला न लगाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस मार्ग से स्कूल की छात्राओं और तहसील में आने वाले वादकारियों का लगातार आवागमन बना रहता है, इसलिए मार्ग को सुगम और सुरक्षित रखना प्राथमिकता है।

Spread the love

Check Also

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार रुपये बरामद।

कासगंज में चोरी का खुलासा, चार वांछित आरोपी गिरफ्तार; सोने के जेवर और 40 हजार …