Breaking News

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना, बीएसए को सौंपा सात सूत्रीय मांगपत्र।

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना, बीएसए को सौंपा सात सूत्रीय मांगपत्र।

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने मालवीय आवास गृह पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर जनपद की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई। प्रदर्शन के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट को एक सात सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर विभिन्न गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कड़ा आरोप लगाया कि जनपद में धड़ल्ले से बड़ी संख्या में बिना मान्यता के स्कूल संचालित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी बनी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष प्रवेश शुल्क, किताबें, ड्रेस, ट्यूशन, बिल्डिंग फीस और अन्य विभिन्न मदों के नाम पर अभिभावकों से मनमाना पैसा वसूला जा रहा है, जिससे आम जनता त्रस्त है।

भाकियू (चढ़ूनी) ने प्रमुख मांग करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में अनिवार्य रूप से एनसीईआरटी की पुस्तकें लागू की जाएं और निजी शिक्षण संस्थानों की लूट पर प्रभावी रोक लगाई जाए। इसके बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान इस्लामनगर ब्लॉक में तैनात सहायक अध्यापक लोकेश कुमार से जुड़ा मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि मिड-डे मील का सफल संचालन होने के बावजूद लगभग 4.88 लाख रुपये की लागत का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। इसके साथ ही एमडीएम और विद्यालय प्रबंध समिति से जुड़े वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

भाकियू नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो संगठन उग्र एवं व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

इस एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान यारवेंद्र यादव, अमनदीप, सोनू यादव, विवेक कुमार, अंकुर सिद्धू, पीतम सिंह, अरशद खान, इरशाद खान, अनवर, शराफत खान, महेंद्र पाल, नूरुद्दीन, सर्वेश, शरीफ अब्बासी और भगवानदास सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति …

error: Content is protected !!