Breaking News

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बलरामपुर: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी अंबेडकर वाहिनी, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की आंच अब छोटे शहरों तक पहुंचने लगी है। इसी के विरोध में आज जिले में अंबेडकर वाहिनी के कार्यकर्ता लामबंद होकर सड़कों पर उतर आए और केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और शिक्षा मंत्री पर देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही पेपर लीक मामलों के दोषियों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं की तथा छात्रों की आवाज को अनसुना किया, तो जिले में भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरएसएस पर प्रतिबंध लगाने और मीडिया के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भेजकर जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और देश में पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू किए जाने की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक जगराम पासवान, जिला उपाध्यक्ष शफीउल्ला खां, विकास मंत्री, विजय मौर्य, संजय कुमार, महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष शबाना खान, सद्दाम हुसैन, अनिरुद्ध यादव, आनंद कुमार, पप्पू यादव और गणेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना, बीएसए को सौंपा सात सूत्रीय मांगपत्र।

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना, बीएसए …

error: Content is protected !!