Breaking News

कासगंज: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक बस छोड़कर फरार।

कासगंज: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक बस छोड़कर फरार।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अज्ञात बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों की मदद से उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके पर ही अपनी बस छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना, बीएसए को सौंपा सात सूत्रीय मांगपत्र।

बदायूं: भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना, बीएसए …

error: Content is protected !!