Breaking News

बिसौली: रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिला ‘लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’, जिले का मान बढ़ाया।

बिसौली: रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुभाष चंद्र अग्रवाल को मिला ‘लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’, जिले का मान बढ़ाया।

आई एम खान 

बिसौली। शहर के लिए गर्व का क्षण है कि रोटरी क्लब बिसौली के वरिष्ठतम चार्टर सदस्य रोटेरियन सुभाष चंद्र अग्रवाल को बरेली में आयोजित रोटरी मंडल 311 के ‘यशोत्सव’ समारोह में मंडल के सर्वोच्च पुरस्कार ‘लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजा गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें मंडलाध्यक्ष रोटेरियन राजेन विद्यार्थी द्वारा प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार श्री अग्रवाल को रोटरी के प्रति उनके विशेष समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और निस्वार्थ समाज सेवा के दीर्घकालिक कार्यों के लिए दिया गया है। इस भव्य समारोह में मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 400 रोटेरियंस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इस उपलब्धि का जश्न मनाया।

उनकी इस शानदार उपलब्धि पर रोटरी क्लब बिसौली के अध्यक्ष संजय गर्ग, सचिव मुदित अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, आलोक गर्ग, विनय शर्मा, डॉ. मनोज माहेश्वरी, विजय अग्रवाल, डॉ. प्रवीण शर्मा, संदीप रस्तोगी, देवेंद्र चौहान समेत तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Spread the love

Check Also

बिसौली: छात्रों पर लाठीचार्ज और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।

बिसौली: छात्रों पर लाठीचार्ज और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में …

error: Content is protected !!