Breaking News

बिसौली: छात्रों पर लाठीचार्ज और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।

बिसौली: छात्रों पर लाठीचार्ज और अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने बिसौली में उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के समीप से तहसील परिसर तक एक विरोध मार्च निकाला, जिसमें केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई गई।

बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उनके कैंप कार्यालय पर एकत्र हुए और वहां से पैदल मार्च निकालते हुए तहसील परिसर पहुंचे। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के हाथों में नीट परीक्षार्थियों की समस्याओं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से जुड़ी तख्तियां थीं। तहसील परिसर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को सौंपा।

तहसील परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के हक की आवाज उठाने पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लेकर सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का गला घोंटा है। साथ ही उन्होंने जौहर यूनिवर्सिटी पर हुई कार्रवाई को भी शिक्षा विरोधी बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की और कहा कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने इस तानाशाही रवैये की आलोचना करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग दोहराई।

इसके अलावा, प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर भी किसानों और कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश दिखाई दिया। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को संबोधित एक अन्य ज्ञापन भी तहसीलदार सुरेंद्र कुमार को सौंपा गया। सतीश प्रेमी ने चेतावनी दी कि यदि अगले तीन दिनों के भीतर क्षेत्र में आवश्यकतानुसार खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो समाजवादी पार्टी उग्र आंदोलन और धरना देने के लिए बाध्य होगी।

इस विरोध प्रदर्शन और मार्च में राजेश कुमारी यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अल्ताफ हुसैन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह, काजी शाहनवाज खान, मशहूद खां हमदम, कल्याण सिंह यादव, एडवोकेट राजीव यादव, शकुन प्रेमी, विकास यादव, गौरव प्रधान, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विनोद यादव, सुबोध यादव, इंजीनियर पंकज यादव, अवनीश यादव, कपिल देव, हेमेंन्द्र यादव, रवींद्र यादव, रोहित प्रेमी, राजीव रस्तोगी, गुड्डू खान, राकेश यादव, पाले अली, सुनील यादव खिलाड़ी, शिवम यादव, आसिफ खान, फैसल खान, संजीव सागर, डी.के. यादव, सतीश यादव, रजत यादव, शोभित प्रेमी, प्रकाश प्रजापति और मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों गेट पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला मार्च।

कासगंज: सोरों गेट पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग …

error: Content is protected !!