Breaking News

बिल्सी में आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों ने योग प्रतियोगिता में दिखाया कौशल, राधिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

बिल्सी में आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों ने योग प्रतियोगिता में दिखाया कौशल, राधिका ने प्राप्त किया प्रथम स्थान।

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य संस्कारशाला गुरुकुल के बच्चों की प्रतियोगिता का चौथा दिन योग एवं व्यायाम को समर्पित रहा। इस दौरान बच्चों ने बहुत ही सुंदर और अनुशासित ढंग से अपनी कला का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में कुमारी राधिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दस से अधिक दुर्लभ आसन प्रस्तुत किए और प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, नौ प्रकार के आसन करने पर कुमारी मधु आर्य को द्वितीय स्थान और आठ प्रकार के योगासन दिखाने के लिए नीरज आर्य को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा, कुमारी आराध्या ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।

आर्य संस्कारशाला की शिक्षिका आचार्या कुमारी तृप्ति आर्य ने कहा कि शाला के संस्थापक संचालक आचार्य संजीव रूप बच्चों को बहुत ही मनोयोग से योग, प्राणायाम, व्यायाम और यज्ञ आदि से जोड़ रहे हैं। यही मुख्य कारण है कि बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आगामी क्रम में कल बच्चों की भाषण एवं गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों गेट पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला मार्च।

कासगंज: सोरों गेट पर सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग …

error: Content is protected !!