Breaking News

सहसवान में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी, आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी तेज।

सहसवान में भाजपा की संगठनात्मक बैठकों का दौर जारी, आगामी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी तेज।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान, बदायूं। स्थानीय स्तर पर भाजपा की सक्रियता बढ़ाते हुए रविवार को नगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाना है।

नसरुल्ला गंज शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक सौरभ सक्सेना के आवास पर बूथ अध्यक्षों की एक विशेष बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष आदर्श सक्सेना और सेक्टर प्रभारी हिमांशु माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में अबीर सक्सेना, लालाराम, रईस अहमद, रशीद हुसैन, गीता, विपिन, नीरज माहेश्वरी के साथ-साथ अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि और अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रुबैद अख्तर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सौरभ सक्सेना ने सभी बूथ अध्यक्षों से आगामी सम्मेलन में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

उधर, मिर्जा टोला शक्ति केंद्र पर भी मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता शक्ति केंद्र संयोजक डॉ. प्रवीण माहेश्वरी ने उनके आवास पर की। बैठक में प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा दीक्षा माहेश्वरी ने विशेष रूप से शिरकत की। नगर मंत्री अमित वाल्मीकि और बूथ अध्यक्ष नदीम व कलीम सहित कई कार्यकर्ता इस दौरान उपस्थित रहे। बैठकों में संगठन की मजबूती और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश। बदायूं। बदायूं …