Breaking News

कासगंज: समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर संगीता सिंह, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

कासगंज: समाधान दिवस में पहुंचीं कमिश्नर संगीता सिंह, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जिले की सहावर तहसील में शनिवार को आयोजित ‘संपूर्ण समाधान दिवस’ में अलीगढ़ की कमिश्नर संगीता सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। तहसील पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान दर्जनों फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी पीड़ा रखी।

समाधान दिवस के दौरान कुल 32 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 03 मामलों का निस्तारण मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा सुनिश्चित किया गया। बाकी बची शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कमिश्नर संगीता सिंह ने बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि तहसील परिसर में आने वाले हर फरियादी के साथ शालीन और अच्छा व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता के आधार पर हो, ताकि किसी भी व्यक्ति को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। साथ ही, लंबित शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए कहा गया।

​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) सहित जिले के समस्त विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा और जल्द ही निस्तारण रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।

बाइट- संगीता सिंह, कमिश्नर, अलीगढ़ मंडल। 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!