Breaking News

कासगंज: महिला हत्याकांड के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कासगंज: महिला हत्याकांड के दो इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना सिकन्दरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम कादरगंज में हुए सनसनीखेज महिला हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। इनके पास से अवैध असलहे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कादरगंज हत्याकांड में वांछित दो इनामी आरोपी किसी काम से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटियाली की ओर से आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने खुद को घिरता पाकर टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शोएब और आफताब नामक दोनों इनामी बदमाश घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मौके से दो अवैध तमंचे, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल अवस्था में दोनों अभियुक्तों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की स्थिति सामान्य है। गौरतलब है कि इस मामले में 6 जुलाई को महिला के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद 14 जुलाई को शव बरामद हुआ था। पुलिस ने अब इन दोनों पर पुलिस टीम पर हमले की विभिन्न धाराओं में एक अलग से मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!