Breaking News

बदायूं: मुख्य डाकघर को ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे तक चला सघन तलाशी अभियान।

बदायूं: मुख्य डाकघर को ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी, तीन घंटे तक चला सघन तलाशी अभियान।

बदायूं: बदायूं शहर के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा डाकघर की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल भेजे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं और परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। सीओ सिटी राहुल पांडेय के निर्देश पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल डाकघर में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को बाहर निकालकर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया। पुलिस की कई टीमों ने बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वायड की मदद से डाकघर के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली।

लगभग तीन घंटे तक चले इस तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने डाकघर में रखे हर पार्सल, पत्रों के ढेर और अन्य संदिग्ध सामानों को बारीकी से चेक किया। इस दौरान आसपास के इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। फिलहाल, कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी भरा मेल भेजने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ईमेल की तकनीकी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह मेल कहाँ से और किसके द्वारा भेजा गया था। सुरक्षा के मद्देनजर डाकघर परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!