Breaking News

सहसवान के शहबाजपुर से उमरे के लिए रवाना हुए दम्पति का जोरदार इस्तकबाल।

सहसवान के शहबाजपुर से उमरे के लिए रवाना हुए दम्पति का जोरदार इस्तकबाल।

रिपोर्ट- काशिफ अली खान

सहसवान (बदायूं): नगर के मोहल्ला शहबाजपुर के निवासी छुन्ने खां और उनकी पत्नी सलमा बेगम के मक्का-मदीना (सऊदी अरब) की पवित्र उमरा यात्रा पर रवाना होने से पूर्व मोहल्ला वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर एक इस्तकवालिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने उमरा यात्रियों को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं दीं।

​कार्यक्रम के दौरान काशिफ अली खान ने विशेष रूप से फूल-मालाओं से दम्पति का इस्तकबाल किया। इस अवसर पर कफील अहमद ने अपनी मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि, “अल्लाह ताला हम सबको इस मुक़द्दस घर (काबा) की हाजिरी और जियारत नसीब फरमाए।”

​इस मौके पर मोहल्ले के गणमान्य नागरिक और परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिनमें प्रमुख रूप से शाहिद खान, शमी अहमद, इसरार अहमद, जफर खान, इशरत खान, नुसरत खान, मुसरत खान, शबाब बरकाती, तनवीर बरकाती, शफीक खां, छुट्टन खां, पुत्तन खां, अनीस अहमद, हलीम खां, मस्जिद के हाफिज इमाम, हाफिज अजीम और हाफिज आसिम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने दम्पति की सफल और बरकत वाली यात्रा के लिए दुआएं कीं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!