Breaking News

कासगंज: मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम।

कासगंज: मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ मोबाइल चार्ज करते समय विद्युत करंट की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की जान चली गई। मृतक की पहचान सोरों कोतवाली क्षेत्र के कादरवाड़ी निवासी रक्षपाल के पुत्र निर्गुण के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को निर्गुण अपने घर में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए विद्युत बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान अचानक उसे जोरदार करंट का झटका लगा, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और परिजन आनन-फानन में किशोर को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने किशोर का परीक्षण किया और उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही किशोर के शव को वापस अपने घर ले गए। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बाइट- डाॅ. अंकित, चिकित्सक जिला अस्पताल कासगंज।

 

 

Spread the love

Check Also

बिल्सी: फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और आत्मविश्वास से मोहा मन।

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन: विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और …