Breaking News

सहसवान: वेतन न मिलने से खफा सफाई कर्मचारियों का ऐलान, कल से शहर में ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था।

सहसवान: वेतन न मिलने से खफा सफाई कर्मचारियों का ऐलान, कल से शहर में ठप हो सकती है सफाई व्यवस्था।

सहसवान (बदायूं)। नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों ने वेतन भुगतान न होने पर कड़ा रुख अपना लिया है। सफाई कर्मचारियों के संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें बकाया वेतन नहीं मिला, तो वे कल 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन काम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। इस फैसले से शहर की सफाई व्यवस्था के पूरी तरह ठप होने के आसार बन गए हैं।

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ, शाखा सहसवान के पदाधिकारियों ने आज नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र सौंपकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। संघ के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार और महामंत्री हरीश लाल ने बताया कि कर्मचारियों ने 30 जून को ही प्रशासन को लिखित चेतावनी दी थी कि 7 जुलाई तक वेतन का भुगतान न होने की स्थिति में वे 8 जुलाई से कामकाज ठप कर देंगे। संघ का कहना है कि तय समय-सीमा बीत जाने के बावजूद अभी तक उनके खातों में वेतन नहीं आया है, जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि विवशता में आकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। यदि कल से सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटते हैं, तो इसका सीधा असर शहर की व्यवस्था पर पड़ेगा। वर्तमान में मानसून का मौसम चल रहा है, ऐसे में अगर कूड़े का उठाव नहीं हुआ तो शहर की गलियों और मोहल्लों में गंदगी का अंबार लग जाएगा, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस स्थिति को टालने के लिए क्या कदम उठाता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!