Breaking News

बरेली: पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराया बयान, इस्तीफे और अपने आरोपों पर रहे अडिग।

बरेली: पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराया बयान, इस्तीफे और अपने आरोपों पर रहे अडिग।

संवाददाता,‌ मोहम्मद वसीम 

बरेली: पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री सोमवार को अपने बयान दर्ज कराने के लिए कमिश्नर कार्यालय पहुँचे। सुनवाई के लिए पूर्व निर्धारित समय के अनुसार पहुँचे अग्निहोत्री के साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं का एक बड़ा हुजूम मौजूद रहा, जिससे कार्यालय परिसर में काफी गहमागहमी बनी रही।

मीडिया से बातचीत के दौरान अलंकार अग्निहोत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने गत 26 जनवरी को अपने पद से जो इस्तीफा दिया था, वे आज भी उस पर पूरी तरह कायम हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन या शासन द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाता है, तो वे अपने अधिकारों की रक्षा और न्याय की प्राप्ति के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

अग्निहोत्री ने राम मंदिर से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर फिर से हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि मंदिर में आने वाले चढ़ावे और धनराशि के प्रबंधन में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई है। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी तक की जांच में केवल छोटे स्तर के कर्मचारियों को निशाना बनाया गया है, जबकि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और व्यापक जांच की आवश्यकता है ताकि मुख्य दोषियों को सामने लाया जा सके।

सरकारी व्यवस्था से पूरी तरह अलग होने की बात दोहराते हुए उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य समाज सेवा है। उन्होंने बताया कि उन्होंने “राम” नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है, जिसके माध्यम से वे भविष्य में जनहित के कार्यों को गति देंगे।

कमिश्नर कार्यालय के बाहर समर्थकों की उपस्थिति उनके आगामी राजनीतिक सफर के प्रति गंभीरता को दर्शा रही थी। बहरहाल, पूर्व अधिकारी द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

बाइट :- पूर्व पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …