Breaking News

शाहजहाँपुर: एसपी सौरभ दीक्षित का सदर बाजार में पैदल मार्च, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही अलर्ट।

शाहजहाँपुर: एसपी सौरभ दीक्षित का सदर बाजार में पैदल मार्च, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही अलर्ट।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सोमवार को शहर के सदर बाजार क्षेत्र में पैदल मार्च किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) देवेंद्र कुमार और थाना सदर बाजार का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त के दौरान सदर बाजार के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में यातायात संचालन की स्थिति को देखा और तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बरतने और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की गहन निगरानी करने के निर्देश जारी किए।

क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने लोगों से शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। एसपी ने कहा कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की आंख और कान की भूमिका निभाएं। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि प्रशासन समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर सके।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मातहतों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ सौहार्दपूर्ण और शालीन व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना पुलिस की जिम्मेदारी है। साथ ही, नियमित पैदल गश्त और वाहन चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नियमित पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!