Breaking News

लखीमपुर खीरी: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त, 496 वाहनों के कटे चालान, वसूला लाखों का जुर्माना।

लखीमपुर खीरी: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त, 496 वाहनों के कटे चालान, वसूला लाखों का जुर्माना।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी: जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खीरी पुलिस ने रविवार को एक व्यापक ‘जन एवं सड़क सुरक्षा’ अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस का डंडा चला।

अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 496 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते 14 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। पुलिस ने इन कार्रवाईयों के माध्यम से कुल 5,46,500 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।

आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे अधिक 341 चालान केवल बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों के काटे गए। इसके अलावा, तीन सवारी (26), बिना सीट बेल्ट (26), मॉडिफाइड साइलेंसर (25) और प्रेशर हॉर्न (20) का उपयोग करने वाले चालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, ओवर स्पीडिंग और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों को भी पुलिस ने नहीं बख्शा।

पुलिस का यह अभियान केवल जुर्माने तक सीमित नहीं रहा। एलआरपी चौराहा, राजापुर चौराहा और संकटा देवी चौराहा जैसे व्यस्त स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाया कि यातायात नियमों का पालन चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की और अपने परिवार की जान बचाने के लिए अनिवार्य है।

4 जुलाई की रात जिले के प्रमुख टोल प्लाजाओं—फरधान, मैंगलगंज और सिसैया—पर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे की हालत में ड्राइविंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी चेकिंग निरंतर जारी रहेगी।

पुलिस की अपील: सुरक्षित यात्रा है परिवार की खुशी

खीरी पुलिस ने जनपदवासियों से अपील की है कि दोपहिया चालक हमेशा अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट पहनें और चारपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग सुनिश्चित करें। पुलिस ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी अनवरत चलता रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!