Breaking News

शाहजहाँपुर: सदर बाजार पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

शाहजहाँपुर: सदर बाजार पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर: जनपद में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर बाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गश्त और शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार लेकर शालीमार गार्डन की ओर से आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जाल बिछाया और कब्रिस्तान के पास पाकड़ के पेड़ के निकट घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को धर दबोचा।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान युवक की कमर से .315 बोर का एक देशी तमंचा और जेब से उसी बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान उपदेश (22 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ के रूप में हुई है, जो मोहल्ला मोहम्मद हद्दफ, थाना सदर बाजार का निवासी है।

सदर बाजार पुलिस ने आरोपी उपदेश के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक नितिन कुमार, उप-निरीक्षक प्रियव्रत्त दुहूण समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!