Breaking News

बिसौली: रोटरी क्लब ने ‘डॉक्टर्स डे’ पर चिकित्सकों को किया सम्मानित, सेवा और समर्पण को सराहा।

बिसौली: रोटरी क्लब ने ‘डॉक्टर्स डे’ पर चिकित्सकों को किया सम्मानित, सेवा और समर्पण को सराहा।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। रोटरी क्लब, बिसौली द्वारा ‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गर्ग एवं सचिव रोटेरियन मुदित अग्रवाल ने नगर के प्रमुख चिकित्सकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया।

चिकित्सा सेवा मानवता की सेवा: संजय गर्ग

समारोह को संबोधित करते हुए क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गर्ग ने कहा कि डॉक्टर समाज का वह स्तंभ हैं जो जीवन रक्षक की भूमिका निभाते हैं। क्लब द्वारा उन चिकित्सकों का चयन विशेष रूप से किया गया है, जिन्होंने चिकित्सा को केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का पवित्र माध्यम माना है।

इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम में चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट सेवाएँ देने वाले डॉ. मनोज माहेश्वरी, डॉ. सुविधा माहेश्वरी, डॉ. प्रवीन शर्मा, डॉ. दीपेंद्र गुप्ता, डॉ. जितेंद्र नाथ वार्ष्णेय, डॉ. शशिकांत पाठक, डॉ. राहुल वार्ष्णेय, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. अवधेश गुप्ता और डॉ. वैभव वार्ष्णेय को सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के सदस्यों ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के सचिव रोटेरियन मुदित अग्रवाल ने सभी उपस्थित चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का निस्वार्थ भाव से कार्य करना समाज के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान रोटरी क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!