Breaking News

कासगंज: अनुभूति सेवा केंद्र पर धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प।

कासगंज: अनुभूति सेवा केंद्र पर धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, कार्यकर्ताओं ने 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिवस 01 जुलाई 2026 को सिढ़पुरा क्षेत्र के अमांपुर रोड स्थित ‘अनुभूति प्रगति परिवर्तन सेवा समिति केंद्र’ पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में जुटे समाजवादी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने नेता की दीर्घायु की कामना की और एक-दूसरे को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी नेत्री किरण यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि ‘PDA’ के जननायक अखिलेश यादव के प्रति जनता का विश्वास अटूट है और पूर्ण बहुमत के साथ 2027 में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। किरण यादव ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को सशक्त करने का आह्वान किया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से सोनू सोलंकी, अवधेश यादव, हमराज परवीन, अशोक यादव, ओमनारायण उर्फ दीपक भैया, ओमकार यादव, शिवकुमार सोलंकी, सौरभ शाक्य, अनुराग सोलंकी, बालिस्टर सिंह, राकेश राजपूत, प्रमोद कश्यप, दीपांशु चौहान, हिमांशु मिश्रा, अनीस मोहम्मद, संदीप यादव और रिंकेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाएंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!