Breaking News

कासगंज: सोरों में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़; लूट की मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार, एक घायल।

कासगंज: सोरों में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़; लूट की मोटरसाइकिल के साथ तीन गिरफ्तार, एक घायल।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। थाना सोरों पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद तीन शातिर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल और अवैध असलहे बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत 28-29 जून की रात थाना सोरों पुलिस और एसओजी की टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सहावर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

पूछताछ में यह बात सामने आई कि बदमाशों के पास से बरामद मोटरसाइकिल एक दिन पूर्व थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्र में हुई लूट की घटना से जुड़ी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ थाना सोरों में जानलेवा हमला करने और अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!