Breaking News

कासगंज में सनसनी: ढोलना कोतवाली में तैनात चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप।

कासगंज में सनसनी: ढोलना कोतवाली में तैनात चौकीदार ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में मचा हड़कंप।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी

कासगंज। कासगंज जनपद के ढोलना कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक पुलिस चौकीदार ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान आशु पुत्र मेंहदी हसन के रूप में हुई है, जो ढोलना कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात था। यह घटना बिलराम कस्बे के मोहल्ला पीरजादा की है।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बंद कमरे का गेट तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सूचना मिलने पर पहुंची ढोलना कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के पीछे की असली वजह सामने आ सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …