Breaking News

कासगंज में चंदन गुप्ता की प्रतिमा के पास हंगामा, अनावरण में देरी से नाराज युवक ने प्रतिमा पर लिपटे कपड़े में लगाई आग।

कासगंज में चंदन गुप्ता की प्रतिमा के पास हंगामा, अनावरण में देरी से नाराज युवक ने प्रतिमा पर लिपटे कपड़े में लगाई आग।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नदरई गेट के चंदन चौक पर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चंदन गुप्ता की प्रतिमा पर लिपटे कपड़े को आग के हवाले कर दिया गया। वर्ष 2018 में गणतंत्र दिवस पर हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद चंदन गुप्ता की स्मृति में यह प्रतिमा स्थापित की गई थी, लेकिन पिछले कई वर्षों से इसका अनावरण न होने के कारण स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश था। इसी उपेक्षा से नाराज होकर सोरों निवासी आदित्य शर्मा नामक एक युवक ने अपना आपा खो दिया और आवेश में आकर प्रतिमा पर लिपटे कपड़े में आग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात सामने आई है, वहीं आरोपी ने स्वयं थाने जाकर आत्मसमर्पण की बात भी कही है। आपको बता दें कि 26 जनवरी 2018 को हुई ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान हुई हिंसक झड़प में चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिस मामले में अदालत ने 29 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस नई घटना के बाद कासगंज शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक अलर्ट मोड पर डाल दिया गया है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और पूरे मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

बाइट- आंचल चौहान, सीओ, सदर कासगंज।

वायरल वीडियो 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …