Breaking News

फर्रुखाबाद: अवैध खनन की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, मोबाइल छीना और जाति सूचक गालियां देकर की बदसलूकी। 

फर्रुखाबाद: अवैध खनन की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार पर जानलेवा हमला, मोबाइल छीना और जाति सूचक गालियां देकर की बदसलूकी। 

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

कमालगंज, फर्रुखाबाद। जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पत्रकार को भी निशाना बनाने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। शुक्रवार को गोपालपुर गांव में अवैध खनन की सूचना पर कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ माफियाओं ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि उन पर जानलेवा हमला भी कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

ब्लॉक कमालगंज क्षेत्र के रहने वाले पत्रकार को सूचना मिली थी कि गोपालपुर इलाके में अवैध खनन का काला कारोबार चल रहा है। जैसे ही पत्रकार मौके पर पहुंचकर कवरेज करने लगे, वहां मौजूद खनन माफिया और उनके सहयोगियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि माफियाओं ने पहले पत्रकार से उनका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और फिर उन्हें जाति सूचक गालियां देकर अपमानित किया।

पीड़ित पत्रकार ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि खनन माफियाओं ने उन्हें जान से मारने की नियत से उन पर हमला किया। आरोपियों ने फावड़े का इस्तेमाल कर उन पर जानलेवा प्रहार किया, जिससे वे बाल-बाल बचे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पत्रकार की सुरक्षा को लेकर स्थानीय मीडियाकर्मियों में भारी आक्रोश है।

घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने कमालगंज थाने पहुंचकर नामजद खनन माफिया और उनके सहयोगियों के खिलाफ तहरीर दी है। पत्रकार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

​इस संबंध में स्थानीय पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। घटना के बाद से क्षेत्र में अवैध खनन करने वाले माफियाओं में दहशत है, लेकिन पत्रकार पर हुए इस हमले ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!