Breaking News

आरोही हत्याकांड: मुख्य आरोपी के बाद दूसरा अभियुक्त अजय भी गिरफ्तार, 16 दिन बाद पुलिस ने साजिश से उठाया पर्दा।

आरोही हत्याकांड: मुख्य आरोपी के बाद दूसरा अभियुक्त अजय भी गिरफ्तार, 16 दिन बाद पुलिस ने साजिश से उठाया पर्दा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। बहारपुर गांव में चार वर्षीय मासूम आरोही की नृशंस हत्या के मामले में गंजडुंडवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी कमलेश शाक्य की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फरार चल रहे उसके साथी अजय पुत्र राजपाल को भी दबोच लिया है। 16 दिन तक चले इस हाई-प्रोफाइल मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया है।

जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्याकांड वर्ष 2021 के ग्राम प्रधान चुनाव की पुरानी रंजिश का परिणाम था। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमलेश शाक्य और अजय ने गांव में अपना दबदबा कायम रखने और पुरानी दुश्मनी निकालने के लिए मासूम आरोही को निशाना बनाया। अपहरण के बाद निर्मम तरीके से उसकी हत्या कर दी गई थी।

घटना के बाद से ही पुलिस की छह टीमें, एसओजी और सर्विलांस टीम मामले की वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। आगरा जोन के एडीजी एस.के. भगत के बहारपुर दौरे और पीड़ित परिवार को दिए गए आश्वासन के बाद जांच में तेजी आई और पुलिस ने चौबीस घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सोमवार तड़के करीब 2:50 बजे गंजडुंडवारा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने एक संयुक्त ऑपरेशन में फरार आरोपी अजय को मोहनपुर फाटक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

इस चुनौतीपूर्ण मामले का खुलासा करने में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह, उपनिरीक्षक पुत्तू सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल धनंजय और रिक्रूट कांस्टेबल नितिन कुमार की अहम भूमिका रही।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …