Breaking News

कासगंज: वृद्ध का मुंह काला कर जूते-चप्पलों की माला पहनाने का वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार।

कासगंज: वृद्ध का मुंह काला कर जूते-चप्पलों की माला पहनाने का वीडियो वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला पल्टू गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक 60 वर्षीय वृद्ध के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उनका मुंह काला कर जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग वृद्ध रामविलास के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रामविलास गांव के युवक-युवतियों के बीच मोबाइल फोन के जरिए बातचीत और संपर्क स्थापित करवाने का काम करते थे, जिससे ग्रामीण नाराज थे। ग्रामीणों ने इस मामले में एक महिला के विरुद्ध भी शिकायत दी है और पुलिस को कुछ ऑडियो क्लिप्स भी सौंपे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी इन ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। कासगंज सदर सीओ आंचल चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त 3 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सीओ ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी

बाइट- आंचल चौहान, सीओ, सदर कासगंज।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!