Breaking News

गंजडुंडवारा: 4 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

गंजडुंडवारा: 4 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा (कासगंज)। क्षेत्र के गांव बहारपुर में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की नृशंस हत्या के मामले में गंजडुंडवारा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्याकांड में वांछित चल रहे दूसरे आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व रविवार को पुलिस मुख्य आरोपी कमलेश शाक्य को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी थी। सोमवार, 22 जून को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंजडुंडवारा पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी अजय पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम बहारपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी अजय के विरुद्ध कोतवाली में मु0अ0सं0 145/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अत्यंत गंभीर धाराओं—137(2), 103(1), 238, 65(2), 66, 61(2) के साथ-साथ पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी में गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, उपनिरीक्षक डिप्टी सिंह, उपनिरीक्षक पुत्तू सिंह, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार, कांस्टेबल धनंजय और रिक्रूट कांस्टेबल नितिन कुमार की मुख्य भूमिका रही।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!