Breaking News

बिसौली: एसबीआई ने दो मृतक आश्रितों को बीमा राशि सौंपी, जनहितकारी योजनाओं से कराया अवगत।

बिसौली: एसबीआई ने दो मृतक आश्रितों को बीमा राशि सौंपी, जनहितकारी योजनाओं से कराया अवगत।

आई एम खान 

बिसौली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की एसीबी शाखा बिसौली द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान दो मृतक आश्रितों को ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ के तहत दो-दो लाख रुपये की बीमा राशि के चेक प्रदान किए गए। बैंक की इस त्वरित पहल से प्रभावित परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।

बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि चेक प्राप्त करने वालों में पोस्ट निजामपुर निवासी स्व. सत्यवीर की पत्नी सत्यवती और स्व. कुवंर पाल के परिजन (जीजा) नरेंद्र शामिल हैं। इन खाताधारकों का बीमारी के कारण दुखद निधन हो गया था। बैंक प्रबंधन ने बताया कि खाताधारकों की बैंक पासबुक जांचने पर पता चला कि उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 436 रुपये का वार्षिक प्रीमियम जमा किया था। इसी आधार पर बैंक ने मृत्यु प्रमाण पत्र और नॉमिनी के केवाईसी दस्तावेजों को प्रमाणित कर मात्र एक माह के भीतर दावों का सफल निस्तारण किया।

गोष्ठी के उपरांत बैंक अधिकारियों ने उपस्थित ग्राहकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के लाभों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए इन योजनाओं में बढ़-चढ़कर पंजीकरण कराएं।

इस अवसर पर मुख्य प्रबंधक प्रशांत कुमार शर्मा के साथ राहुल सिंह, फील्ड ऑफिसर वसीम अकरम व शुभम, सर्विस मैनेजर अर्पित सिंह, प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रखर तिवारी, सीनियर एसोसिएट शिखर गोयल, एसोसिएट विपिन और जूनियर एसोसिएट वाशु कौशिक सहित बैंक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!