Breaking News

शाहजहाँपुर: परिवहन आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, बकाया वसूली और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश।

शाहजहाँपुर: परिवहन आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, बकाया वसूली और सड़क सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ने सोमवार को शाहजहाँपुर का दौरा कर विभागीय कार्यों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संप्रेक्षण कांठ स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (ADTC) और डिटेंशन यार्ड का जायजा लिया। इसके उपरांत नियामतपुर स्थित उप संभागीय परिवहन कार्यालय में अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली और सड़क सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।

बैठक में प्रशासनिक शुल्क के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए आयुक्त ने 30 जून 2026 तक 20 हजार रुपये से अधिक का बकाया रखने वाले सभी वाहन स्वामियों को अनिवार्य रूप से मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए। विभागीय जानकारी के अनुसार, अब तक 1,601 वाहन स्वामियों को नोटिस भेजे जा चुके हैं, जबकि शेष 2,696 बकाएदारों को जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टिगत उन्होंने कार्यालय के अभिलेखागार में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश दिए हैं।

सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन आयुक्त ने कहा कि दुर्घटनाओं के लिए दोषी पाए जाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई को प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने प्रवर्तन कार्यवाही और विभागीय कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

इस अवसर पर उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र कमल प्रसाद गुप्ता, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संदेश कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) हरीशंग, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विकास कुमार यादव एवं यात्री/मालकर अधिकारी रामाश्रय प्रसाद गौतम सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!