Breaking News

कासगंज: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, कई घायल; शोक की लहर।

कासगंज: सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, कई घायल; शोक की लहर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र के भरसोली गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सवारी ले जा रहे टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार दो सगे भाइयों और उनके चाचा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक अपने परिवार के साथ ढोलना क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और कार्यक्रम से वापस लौटते समय वे काल के गाल में समा गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना पर कासगंज के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने तेज रफ्तार से गाड़ी न चलाने और शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत देते हुए कहा कि थोड़ी सी सावधानी से ही ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!