Breaking News

सहसवान: युवती से दरिंदगी: शादी का झांसा देकर दिल्ली में 20 हजार में बेचा, वापस आने पर घर में घुसकर जानलेवा हमला।

युवती से दरिंदगी: शादी का झांसा देकर दिल्ली में 20 हजार में बेचा, वापस आने पर घर में घुसकर जानलेवा हमला।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

सहसवान, बदायूं। बदायूं जिले के सहसवान तहसील क्षेत्र के एक गांव से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने गांव के ही एक युवक और उसके परिजनों पर अपहरण, दुष्कर्म और उसे दिल्ली में बेचने के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) से की है। 9 जून 2026 को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि कुंवरपुर चांदन गांव के रहने वाले नाज़िम ने करीब एक साल पहले उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया था। युवती का आरोप है कि नाज़िम ने उसके साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया और जब उसने विवाह का दबाव बनाया, तो आरोपी युवक ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर उसे दिल्ली में 20 हजार रुपये में बेच दिया।

किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रही पीड़िता ने अपने गांव लौटकर परिवार को पूरी सच्चाई बताई। इसके बाद 8 जून 2026 की मध्यरात्रि को आरोपी नाज़िम अपने एक अज्ञात साथी के साथ चाकू लेकर पीड़िता के घर में जबरन घुस गया। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती और उसके माता-पिता के साथ जमकर मारपीट की और भद्दी गालियां दीं।

शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोग मौके पर जमा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है और भविष्य में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका जता रहा है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए नाज़िम, उसके पिता और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!