Breaking News

कासगंज: मासूम आरोही हत्याकांड में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा, कहा- हत्यारे को मिले फांसी। 

कासगंज: मासूम आरोही हत्याकांड में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा, कहा- हत्यारे को मिले फांसी। 

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद में 4 वर्षीय मासूम बच्ची आरोही का शव मक्का के खेत में मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद से ही इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा कि बच्ची के हत्यारे को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए हर संभव कानूनी प्रयास किए जाएंगे।

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक बच्ची के पिता राहुल ने अपना दुख साझा करते हुए बताया कि उनका परिवार वाल्मीकि समाज से है और गांव में अकेला होने के कारण उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। परिजनों की बात सुनने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कहा कि वे बच्ची के लापता होने के समय से ही गंजडुंडवारा इंस्पेक्टर राधेश्याम और पटियाली क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के लगातार संपर्क में थीं। उन्होंने इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य अपराध बताया।

रेनू गौड़ ने आगे कहा कि मासूम के साथ जिसने भी यह दरिंदगी की है, चाहे उसे किसी का भी राजनीतिक या प्रभावशाली संरक्षण प्राप्त हो, कानून का शिकंजा उस पर जरूर कसेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा सुनिश्चित कराई जाएगी। फिलहाल, इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में गहरा रोष है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग लगातार तेज हो रही है।

बाइट- रेनू गौड, सदस्य, राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!