Breaking News

चंदौली: निष्कासित पदाधिकारी द्वारा लेटर पैड के दुरुपयोग पर विश्व हिंदू महासंघ सख्त, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

चंदौली: निष्कासित पदाधिकारी द्वारा लेटर पैड के दुरुपयोग पर विश्व हिंदू महासंघ सख्त, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

संवाददाता, घूरेलाल कन्नौजिया 

सैयदराजा (चंदौली): विश्व हिंदू महासंघ ने संगठन के नाम और लेटर पैड के कथित दुरुपयोग को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए निष्कासित पदाधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मौर्य ने स्पष्ट किया है कि पूर्व जिला महामंत्री शंकर प्रसाद जायसवाल को 21 मार्च 2026 को जिला स्तरीय बैठक में अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों के चलते पद से निष्कासित किया जा चुका है। इसकी सूचना सार्वजनिक रूप से समाचार पत्रों के माध्यम से भी दी गई थी।

जिला अध्यक्ष ने एक वीडियो जारी कर बताया कि निष्कासन के बाद भी शंकर प्रसाद जायसवाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो लगे लेटर पैड का उपयोग किया जा रहा है और वे स्वयं को पदाधिकारी बताकर पत्राचार कर रहे हैं। उन्होंने इसे संगठन की गरिमा के विरुद्ध और आम जनता को भ्रमित करने वाला कृत्य करार दिया है।

चंद्रशेखर मौर्य ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ एक अनुशासित संगठन है और किसी भी निष्कासित व्यक्ति को संगठन के नाम, पद या लेटर पैड के इस्तेमाल की अनुमति नहीं है। उन्होंने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि इसे संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संज्ञान में ला दिया गया है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और यदि फर्जी लेटर पैड का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद नहीं किया गया, तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई जाएगी।

संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत लाभ के लिए संगठन के नाम का दुरुपयोग न करे। साथ ही, आम जनता और प्रशासनिक अधिकारियों से भी अपील की गई है कि वे केवल संगठन के अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा जारी पत्रों को ही मान्यता दें। जिला अध्यक्ष ने दो-टूक शब्दों में कहा कि संगठन की छवि खराब करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!