Breaking News

भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन का 78 वर्ष की आयु में निधन, जिले में शोक की लहर।

भाजपा नेत्री एवं समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन का 78 वर्ष की आयु में निधन, जिले में शोक की लहर।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जिले की जानी-मानी भाजपा नेत्री और प्रखर समाजसेवी डॉ. रजनी सरीन का निधन हो गया है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 78 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

अपने मधुर, मिलनसार व्यक्तित्व और उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए डॉ. सरीन सदैव जानी जाती थीं। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में जो अमिट छाप छोड़ी है, उसे लोग आज भी याद कर रहे हैं। भाजपा संगठन के साथ उनका जुड़ाव और समाज के प्रति उनका समर्पण उन्हें एक अलग पहचान दिलाता था।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके प्रशंसकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। बताया गया है कि अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर लोहाई रोड स्थित उनके निजी आवास पर रखा गया है, जहाँ बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुँच रहे हैं। उनके असामयिक निधन से जिले के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में एक रिक्तता आ गई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!