Breaking News

बदायूं: बेटी और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर समाजसेवियों ने किया रक्तदान, अधिवक्ता मोहित ने 14वीं बार पेश की मिसाल।

बदायूं: बेटी और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर समाजसेवियों ने किया रक्तदान, अधिवक्ता मोहित ने 14वीं बार पेश की मिसाल।

संवाददाता, शिवेन्द्र यादव 

बदायूं। जनपद में शुक्रवार को समाजसेवी लवकेश गुप्ता द्वारा पांचवें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सिविल लाइन स्थित बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लवकेश गुप्ता की बेटी मीशिका गुप्ता और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाना था।

शिविर का औपचारिक उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वैच्छिक रक्तदान कर सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की। इस दौरान शहर के अधिवक्ता मोहित पाण्डेय ने 14वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2012 से निरंतर रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहता है। किसी भी स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किए गए रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों की जान बचती है, बल्कि तीन माह के अंतराल में शरीर में रक्त की पूर्ति भी स्वाभाविक रूप से हो जाती है।

आयोजक लवकेश गुप्ता ने बताया कि बेटी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पिछले पांच वर्षों से लगातार इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी यह क्रम जारी रहेगा। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक रक्त की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

शिविर को सफल बनाने में मनोज राठौर, अरुण राठौर, ज्योति गुप्ता, जयंत माथुर, आयुष गुप्ता, सौरभ साहू, रिंकू कुमार, निर्दोष शर्मा, आलोक शर्मा, अमित वार्ष्णेय और हेमंत गुप्ता समेत अनेक युवा साथियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने एक स्वर में कहा कि ‘रक्तदान ही महादान है’, जो किसी के घर में खुशहाली ला सकता है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!