Breaking News

फर्रुखाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर महा-वृक्षारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प।

फर्रुखाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर महा-वृक्षारोपण, हरियाली बढ़ाने का लिया संकल्प।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से पूरे जनपद में एक व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना, धरती पर हरित आवरण को बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना रहा। जिले के विभिन्न संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर छायादार व पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधे लगाए गए।

मुख्य कार्यक्रम राजपूताना पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके बड़े होने तक देखभाल करना भी प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी राजीव कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह राठौर, वीरेन्द्र सिंह कठेरिया, रूपेश गुप्ता, सत्यपाल सिंह, कृष्ण मुरारी राजपूत के अलावा पर्यावरणविद् भूपेंद्र प्रताप सिंह और गुंजा जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया।

अभियान के तहत पीपल, पाकड़, बरगद, अशोक, जकरैंडा, अमलतास और गुलमोहर जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसी क्रम में फतेहगढ़ स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में भी पौधरोपण कार्यक्रम हुआ, जहां जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार ने न्यायिक अधिकारियों के साथ मिलकर रेड मजीरा समेत अन्य पौधे लगाए। इस दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी अनूप कुमार और वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने प्रकृति को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!