Breaking News

बदायूँ: दातागंज में विधायक पंकज सिंह ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, 6 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।

बदायूँ: दातागंज में विधायक पंकज सिंह ने किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण, 6 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात।

बदायूँ। दातागंज में गुरुवार को नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण के साथ ही विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए करीब 6 करोड़ रुपये की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक पंकज सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जन-जन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाया जा रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक पंकज सिंह ने विपक्षी दलों पर तीखे प्रहार किए। गठबंधन की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन का आधार ही कमजोर है, यह पहले भी बिखर चुका है और भविष्य में भी इसका टूटना तय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का सबको अधिकार है, लेकिन देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों के साथ अटूट विश्वास के साथ खड़ी है। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था और भारी जनसमूह ने विकास कार्यों के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

वाइट : पंकज सिंह, विधायक नोएडा

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …