Breaking News

लखीमपुर खीरी: पंचायतों में कार्यकाल समाप्ति के पूर्व हुए भुगतान की जांच शुरू, सीडीओ के निरीक्षण में संसारपुर में मिली गड़बड़ी, सचिव सस्पेंड।

लखीमपुर खीरी: पंचायतों में कार्यकाल समाप्ति के पूर्व हुए भुगतान की जांच शुरू, सीडीओ के निरीक्षण में संसारपुर में मिली गड़बड़ी, सचिव सस्पेंड।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने से ठीक पहले ग्राम पंचायतों में किए गए भारी-भरकम भुगतान अब शासन के रडार पर हैं। सीडीओ अभिषेक कुमार ने मई माह में हुए भुगतानों की गहन जांच शुरू कर दी है, जिसके चलते कई पंचायतें जांच के घेरे में आ गई हैं। इसी अभियान के तहत बांकेगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत संसारपुर में निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है।

जांच में सामने आया कि संसारपुर ग्राम पंचायत में मई माह में 32.13 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। सीडीओ की पड़ताल में यह बात स्पष्ट हुई कि आधे-अधूरे और मानक विहीन कार्यों का आनन-फानन में भुगतान किया गया। विशेष रूप से 5.81 लाख रुपये की लागत से कराए गए मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता बेहद निम्न स्तर की पाई गई, जिसके बाद सीडीओ ने निर्माण सामग्री के नमूने लैब परीक्षण के लिए भिजवा दिए हैं। प्रथम दृष्टया कार्यों और भुगतान में भारी अनियमितता मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जांच के बाद अनियमित रूप से खर्च की गई धनराशि की रिकवरी संबंधित जिम्मेदारों से सख्ती से कराई जाएगी।

संसारपुर के बाद सीडीओ अभिषेक कुमार ने ग्राम पंचायत ग्रांट डोटपुर का भी निरीक्षण किया। यहाँ विकास कार्यों की गुणवत्ता तो संतोषजनक मिली, लेकिन ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति बाधित होने और पाइपलाइन लीकेज की शिकायत की। जिस पर उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए डीपीआरओ को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने चेतावनी दी है कि पंचायतों में हुए कार्यों और भुगतानों की जांच का यह अभियान अनवरत जारी रहेगा। सरकारी धन के दुरुपयोग और विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ के इस सख्त रुख से जिले की अन्य पंचायतों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!