Breaking News

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, सीओ मोहम्मदी की सरकारी गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत और दो घायल।

लखीमपुर खीरी में भीषण सड़क दुर्घटना, सीओ मोहम्मदी की सरकारी गाड़ी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौत और दो घायल।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ थाना दिवस से वापस लौट रहे क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी (सीओ) के सरकारी वाहन और सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार और भीषण थी कि हादसे के बाद सीओ के सरकारी वाहन का अगला शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और गाड़ी का चालक भी चोटिल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर दो युवक सवार थे जो अचानक अनियंत्रित होकर सरकारी गाड़ी के सामने आ गए। आमने-सामने की इस भिड़ंत के बाद बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते स्थानीय लोगों का भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना के तुरंत बाद सीओ मोहम्मदी ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बिना एक पल गंवाए दोनों गंभीर रूप से घायल युवकों को अपनी ही सरकारी गाड़ी में लादा और तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे घायल युवक की स्थिति को देखते हुए उसका उपचार जारी है।

हादसे में घायल हुए सरकारी वाहन के चालक का भी डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल ने तुरंत घटना स्थल का मुआयना किया और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है और उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पुलिस प्रशासन दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रहा है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!