Breaking News

कासगंज: पटियाली में सपा नेता चाहत मियां ने चलाया वोटर लिस्ट अभियान, लाउडस्पीकर से मुनादी कराकर ग्रामीणों को किया जागरूक।

सपा दावेदार चाहत मियां ने पटियाली के चिरौला गांव में भरवाए वोटर फॉर्म, कार्यकर्ताओं से 2027 के लिए जुटने की अपील की।

कासगंज। जनपद के 102 पटियाली विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण और वोट चेक अभियान को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के दावेदार चाहत मियां के नेतृत्व में ग्राम चिरौला में एक सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान चाहत मियां ने खुद लाउडस्पीकर से मुनादी करवाकर ग्रामीणों को अपने वोट चेक करने और नए वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।

इस विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मौके पर ही भारी संख्या में एसआईआर (SIR) फॉर्म और नया मतदाता पंजीकरण कराने के लिए फॉर्म नंबर-6 भरवाए गए। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चाहत मियां ने कहा कि वे नवंबर 2025 से ही पटियाली विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर जनता के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि हाल ही में बंगाल के साथ जो हुआ है, उसने हमें बहुत कुछ सिखाया है।

सपा नेता ने जोर देकर कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य पूरी विधानसभा में एक-एक वोट को बारीक स्तर पर चेक करना है, ताकि किसी भी साजिश के तहत काटे गए वोटों को दोबारा जुड़वाया जा सके और छूटे हुए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जा सके। इसके लिए चाहे कितनी भी मेहनत या लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े, वे कार्यकर्ताओं के साथ हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। चाहत मियां ने उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भावुक अपील करते हुए कहा कि सभी साथी अभी से वोटर लिस्ट के काम में पूरी ताकत से जुट जाएं, ताकि साल 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों में किसी भी तरह की प्रशासनिक या चुनावी गड़बड़ी का मजबूती से सामना किया जा सके।

चिरोला गांव में आयोजित इस अभियान के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं का भारी समर्थन देखने को मिला। इस मौके पर मुख्य रूप से अल्पसंख्यक सभा के जिला महासचिव फैजान चाहत, इंतजार खान, मुशीर खान, गनेशपुर के प्रधान प्रतिनिधि उसैदुल, अमान शेख और अरवाज जमील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुस्तैद रहे, जिन्होंने पटियाली के एक भी पात्र नागरिक को मताधिकार से वंचित न होने देने का संकल्प लिया।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!