Breaking News

सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रयासों से ट्रांसगंगा सिटी सब-स्टेशन से जुड़े एक दर्जन गांव, फीता काटकर किया शुभारंभ। 

सदर विधायक पंकज गुप्ता के प्रयासों से ट्रांसगंगा सिटी सब-स्टेशन से जुड़े एक दर्जन गांव, फीता काटकर किया शुभारंभ। 

संवाददाता, सनोज कुमार 

उन्नाव। जनपद के अंतर्गत आने वाले एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की गंभीर समस्या से स्थाई रूप से राहत मिल गई है। सदर विधायक पंकज गुप्ता के विशेष और त्वरित प्रयासों के चलते इन गांवों की विद्युत आपूर्ति को ट्रांसगंगा सिटी सब-स्टेशन से सफलतापूर्वक जोड़कर चालू कर दिया गया है।

इस विकास कार्य से क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों ने अपनी इस बड़ी समस्या का समाधान कराने के लिए सदर विधायक का दिल से आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि बिजली की इस भीषण किल्लत के कारण स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को दैनिक जीवन व खेती-किसानी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

दरअसल, इन गांवों की विद्युत आपूर्ति पहले ऐरा भदियार फीडर से जुड़ी हुई थी। लंबी दूरी होने के कारण इस फीडर की लाइनों में आए दिन तकनीकी फाल्ट होते रहते थे और गांवों तक पहुंचते-पहुंचते वोल्टेज बेहद कम हो जाता था। इसी परेशानी के चलते क्षेत्र के लोग काफी समय से अपनी बिजली आपूर्ति को नजदीकी ट्रांसगंगा सिटी सब-स्टेशन से जोड़ने की पुरजोर मांग कर रहे थे।

जब ग्रामीणों ने अपनी इस व्यथा को सदर विधायक पंकज गुप्ता के समक्ष रखा, तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे तुरंत संज्ञान में लिया। महीनों से इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के हित में विधायक ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क साधकर गहराई से प्रयास शुरू किए और आखिरकार नई लाइन को चालू कराने में सफलता हासिल की।

इस कार्य को लेकर विधायक ने पूर्व में ही संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए थे, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी (टेक्निकल फाल्ट) आ जाने के कारण तय समय पर लाइट नहीं जोड़ी जा सकी थी। ग्रामीणों द्वारा इस व्यवधान की जानकारी दिए जाने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता स्वयं शनिवार को ट्रांसगंगा सिटी फीडर पर पहुंचे। उन्होंने अपनी मौजूदगी में तकनीकी खामियों को दूर करवाकर लाइट जुड़वाई और फीता काटकर इस नई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का विधिवत शुभारम्भ किया।

इस ऐतिहासिक मौके पर सदर विधायक के साथ अधिशासी अभियंता (एक्सएन) भरत गौतम, अधीक्षण अभियंता, अवर अभियंता (जेई) आशीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सर्वेश प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष लोधी, किसान नेता हीरेन्द्र निगम, सन्नी, दीपक, गोलू त्रिवेदी, मनीष, ब्रजेश सिंह, सनोज कुमार के साथ ही विद्युत विभाग के लाइनमैन महेश और अनिल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बाइट- सदर विधायक पंकज गुप्ता।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …