Breaking News

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: बदायूं की सभी तहसीलों में प्रदर्शन के लिए प्रभारी नियुक्त।

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: बदायूं की सभी तहसीलों में प्रदर्शन के लिए प्रभारी नियुक्त।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों व लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर उतरने का मन बना लिया है। जनहित के इस मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस आगामी 18 मई से 22 मई तक जिले की सभी पांचों तहसीलों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करेगी।

आंदोलन को सुचारू और प्रभावी बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ने तहसीलवार संयोजकों और सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है, जिन्हें प्रदर्शन को सफल बनाने की पूरी कमान सौंपी गई है। जिला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि महंगाई की मार से आम जनता का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है और इसके खिलाफ तहसील स्तर पर जनता की आवाज को मजबूती से बुलंद किया जाएगा।

आंदोलन की शुरुआत 18 मई को बिल्सी तहसील से होगी, जहाँ विरोध प्रदर्शन की कमान मुख्य संयोजक और जिला उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय को सौंपी गई है। उनके साथ सहसंयोजक के रूप में इस्लामनगर के ब्लाक अध्यक्ष यूनुस सकलेनी, उझानी के नगर अध्यक्ष बबलू सैफी, इस्लामनगर के नगर अध्यक्ष डॉक्टर तनवीर और जिला महासचिव आलोक सिंह समेत सभी कांग्रेसजन मोर्चा संभालेंगे।

इसके अगले दिन यानी 19 मई को बदायूं की सदर तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके मुख्य संयोजक जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां होंगे। सदर तहसील के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सह संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एडवोकेट, जिला सचिव मोरध्वज लोधी, राजीव पटेल, जिला महासचिव सलीम अंसारी और सलारपुर के ब्लाक अध्यक्ष जाबिर गाजी को जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में 20 मई को बिसौली तहसील में प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई है, जिसकी मुख्य संयोजक जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर सुशीला कोरी बनाई गई हैं। बिसौली में उनके सहयोग के लिए जिला महासचिव अब्दुल रहमान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हाजी नुसरत अली, बिसौली के नगर अध्यक्ष आमिर अल्वी, ब्लाक अध्यक्ष सदानंद, विनोद सिंह, अवनीश यादव और आबिद अंसारी सहसंयोजक की भूमिका में रहेंगे।

इसके बाद 21 मई को दातागंज तहसील में बड़ा प्रदर्शन होगा, जिसके मुख्य संयोजक जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप होंगे।दातागंज में कांग्रेस ने अपनी बड़ी टीम उतारी है, जिसमें जिला महासचिव सत्यम यादव, जिला सचिव एडवोकेट गिरीश चंद्र, जिला सचिव मंजेश यादव, विधानसभा प्रभारी कुंवर पाल सिंह, जाने आलम एडवोकेट, समरेर के ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह, ब्लाक प्रभारी अर्जुन यादव, दातागंज के ब्लाक अध्यक्ष बिजनेश यादव, म्याऊं के ब्लाक अध्यक्ष अरुण सिंह, उसावां के ब्लाक उपाध्यक्ष आकाश यादव शामिल हैं। साथ ही यूथ कांग्रेस टीम से समरेर के ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक यादव, उपाध्यक्ष आर्येंद्र यादव, दातागंज के यूथ कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष विजय बहादुर और उपाध्यक्ष विजय वीर भी इस प्रदर्शन को गति देंगे।

आंदोलन के अंतिम दिन यानी 22 मई को सहसवान तहसील पर प्रदर्शन किया जाएगा। यहाँ की जिम्मेदारी मुख्य संयोजक और जिला उपाध्यक्ष फहीम अहमद को दी गई है, जबकि सहसंयोजक के तौर पर जिला महासचिव हुकुम सिंह, जिला सचिव सिराज अहमद प्रधान, जिला सचिव पप्पू सिंह, आरिफ पठान और ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद यादव समेत सभी स्थानीय कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। जिला नेतृत्व ने सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!