Breaking News

उझानी में टप्पेबाजी: बिल्सी के ग्रामीण को लिफ्ट देना पड़ा भारी, भीड़भाड़ वाले घंटाघर चौराहे पर जेब काटकर ₹36 हजार उड़ाए।

उझानी में टप्पेबाजी: बिल्सी के ग्रामीण को लिफ्ट देना पड़ा भारी, भीड़भाड़ वाले घंटाघर चौराहे पर जेब काटकर ₹36 हजार उड़ाए।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के व्यस्ततम घंटाघर चौराहे पर गुरुवार की दोपहर एक शातिर उचक्के ने बाइक सवार ग्रामीण की जेब काटकर छत्तीसगढ़ हजार रुपये की नगदी उड़ा दी। घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित एक सराफा व्यापारी के पास पैसे जमा करने आ रहा था और रास्ते में उसने एक अज्ञात युवक को अपनी बाइक पर लिफ्ट दी थी। चौराहे की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी पलक झपकते ही रुपयों से भरी जेब साफ कर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत स्थानीय कोतवाली पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर निवासी रामकिशोर गुरुवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपनी बाइक से उझानी के एक सराफा व्यवसाई के पास रुपये जमा करने आ रहा था। बिल्सी रोड पर उसे एक युवक मिला, जिसने घंटाघर चौराहे तक छोड़ने का अनुरोध किया। ग्रामीण ने इंसानियत के नाते युवक को अपनी बाइक पर पीछे बैठा लिया। जैसे ही बाइक घंटाघर चौराहे के पास पहुंची, वह युवक अचानक चलती बाइक से उतरा और तेजी से भीड़ की तरफ भागने लगा। युवक की इस अजीब हरकत पर जब रामकिशोर का ध्यान अपनी पैंट की तरफ गया, तो उसके होश उड़ गए। उसकी पैंट की जेब कटी हुई थी और उसमें रखे ₹36,000 गायब थे।

जेब कटने का अहसास होते ही पीड़ित ग्रामीण ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आस-पास मौजूद लोगों की मदद से भागते हुए उचक्के को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह बाजार की भारी भीड़ में कहीं ओझल हो चुका था। ठगी का शिकार हुए पीड़ित ने तुरंत उझानी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी को पकड़कर रकम बरामद कराने की गुहार लगाई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!