Breaking News

लालपुर बैरियर पर भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से होमगार्ड और सिपाही गंभीर घायल।

लालपुर बैरियर पर भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से होमगार्ड और सिपाही गंभीर घायल।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना नीमगांव क्षेत्र अंतर्गत लालपुर बैरियर के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में थाना नीमगांव में तैनात एक होमगार्ड और सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना नीमगांव में तैनात होमगार्ड विभागीय कार्य के सिलसिले में सिपाही महिपाल सिंह के साथ बाइक से पीएम हाउस जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लालपुर बैरियर के पास पहुँची, सामने से आ रही अनियंत्रित और तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। घटना को देख आसपास मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल पहुँचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बोलेरो की रफ्तार अत्यधिक होने के कारण चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!