Breaking News

बिसौली: गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार।

बिसौली: गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार।

बिसौली (बदायूँ)। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। थाना बिसौली क्षेत्र के अंतर्गत यात्रियों से खचाखच भरी एक बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर ही पलट गई। हादसा होते ही बस के भीतर मौजूद मुसाफिरों में कोहराम मच गया और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। रविवार तड़के हुए इस हादसे की जानकारी जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली, बिसौली पुलिस बल तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा कराया और रास्ता साफ कराया। गनीमत यह रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी भी यात्री की जान नहीं गई। पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस का अनियंत्रित होना माना जा रहा है। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य है और पुलिस घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाई गुत्थी।

शाहजहाँपुर: बुआ के घर पीलीभीत जाने निकली दो नाबालिग युवतियां सकुशल बरामद, पुलिस ने 18 …

error: Content is protected !!