Breaking News

सहावर: पारिवारिक विवाद के दौरान नवजात शिशु की दर्दनाक मौत, शादी के खर्च के बंटवारे को लेकर भाइयों में हुआ था झगड़ा।

सहावर: पारिवारिक विवाद के दौरान नवजात शिशु की दर्दनाक मौत, शादी के खर्च के बंटवारे को लेकर भाइयों में हुआ था झगड़ा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सहावर (कासगंज): जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में शनिवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ भाइयों के बीच हुए पारिवारिक विवाद के दौरान एक नवजात शिशु की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरमान पुत्र काहिद निवासी मोहल्ला नई बस्ती ने पुलिस को सूचना दी कि सुबह करीब 8:30 बजे उसकी बहन की शादी में हुए खर्च के बंटवारे को लेकर उसका अपने तीन भाइयों के साथ विवाद हो गया था।

इसी गहमागहमी और झगड़े के दौरान हुए घटनाक्रम में अरमान के नवजात शिशु को गंभीर चोट लग गई, जिसके परिणामस्वरूप शिशु की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत संकलित किए हैं।

पुलिस ने नवजात के शव का पंचायतनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सहावर पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!