Breaking News

आईटीआई परिसर में 11 मई को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, युवाओं को मिलेगा अवसर।

आईटीआई परिसर में 11 मई को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला, युवाओं को मिलेगा अवसर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। कासगंज के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आगामी 11 मई को एक विशाल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला प्रातः 10 बजे से आईटीआई परिसर में शुरू होगा।

इस मेले का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को विभिन्न उद्योगों में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। आईटीआई उत्तीर्ण कर चुके इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ इस मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रशासन ने जिले के युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है ताकि वे कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकें।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!