Breaking News

शाहजहांपुर: नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर: नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को ‘सम्भव’ (सिस्टेमैटिक एडमिनिस्ट्रेटिव मैकेनिज्म ब्रिंगिंग हैप्पीनेस एंड वैल्यू) अभियान के अंतर्गत जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में शहरवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस सत्र में नागरिकों ने साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

जन सुनवाई के दौरान मुख्य रूप से नाली निर्माण, कर विभाग की विसंगतियों और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता जैसे मुद्दे छाए रहे। नगर आयुक्त ने प्राप्त सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन-सामान्य की संतुष्टि ही प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें तत्काल संबंधित पटल पर निस्तारण हेतु भेज दिया गया। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी और सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता व तरुण प्रताप सिंह मौजूद रहे। इनके साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा और मुख्य अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी सहित नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!