Breaking News

चहनियां: मां खण्डवारी पीजी कॉलेज में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 55 मरीजों की हुई जांच।

चहनियां: मां खण्डवारी पीजी कॉलेज में निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित, 55 मरीजों की हुई जांच।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चहनियां (चंदौली)। क्षेत्र के मां खण्डवारी पी.जी. कॉलेज में सोमवार को सामाजिक सरोकारों के तहत एक विशाल निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कॉलेज के डायरेक्टर आशुतोष कुमार सिंह के निर्देशन और पोस्ट डायरेक्टर अवनीश कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, हरहुआ (वाराणसी) के विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं दीं। शिविर के दौरान चहनियां ब्लॉक के विभिन्न गांवों से आए जरूरतमंद लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिसमें कुल 55 मरीजों का पंजीकरण हुआ।

नेत्र विशेषज्ञों की टीम में शामिल डॉ. रंजीत, विजन टेस्टिंग विशेषज्ञ कोमल, लैब टेस्टिंग विशेषज्ञ अखिलेश और कैंप ऑर्गनाइजर गणेश ने आधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों की आंखों की गहन जांच की। परीक्षण के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उन्हें तत्काल चिन्हित किया गया। इन मरीजों को संस्था द्वारा अस्पताल ले जाया जाएगा, जहां उनके ऑपरेशन के बाद उन्हें वापस सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि गरीबों और असहायों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।

शिविर को सफल बनाने में डॉ. लवली साह, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. अश्विनी श्रीवास्तव, सच्चिदानन्द सिंह, डॉ. नवनीत तिवारी और सन्तोष सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विजय यादव, अजीत सिंह, अखिलदेव पांडेय, राघवेंद्र मिश्र, नीरज शुक्ला, सौरभ विश्वकर्मा, अशोक सिंह, रामानुज उपाध्याय, लवकुश पांडेय, अजय गुप्ता और विमलेस मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कॉलेज प्रबंधन ने भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …